विरूष्का के हनीमून की जगह जानकर रह जाएंगे हैरान

रोम में नहीं, इस जगह हनीमून मना रहे हैं विराट और अनुष्का, जानकर रह जाएंगे हैरान।

virushka-222222

11 दिसंबर को विराट कोहली से शादी करने के बाद अनुष्का शर्मा ने जब अपनी हनीमून की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की तब से लोग इस बारे में कयास लगा रहे थे कि दोनों आखिर कहां घूमने गए हैं। अब फिनलैंड के मीडिया ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे दोनों फिनलैंड की बर्फीली वादियों में हनीमून मना रहे हैं।

virushka

अनुष्का ने हनीमून की तस्वीर पर कैप्शन लिखा था, हम सचमुच स्वर्ग में हैं। इस तस्वीर में दिख रही जगह फिनलैंड में है। आर्कटिक घेरे में स्थित यह देश वाकई जन्नत से कम नहीं है। दोनों यहां के लैपलैंड प्रांत में हैं। वे यहां ग्लास इग्लू, स्लेज राइड और बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक सौंदर्य का लुत्फ उठा रहे हैं।

लैपलैंड की राजधानी रोवानीमी में सांता क्लॉज का गांव है। यह गांव (ऑरोरा बोरियालिस) उत्तरी रौशनी के लिए जाना जाता है। यहां साल में तकरीबन तीन सौ रातों को आसमान में रंगबिरंगी रौशनी का नजारा दिखाई देता है। सांता का गांव होने के चलते यहां पूरे दिसंबर जश्न मनाया जाता है। यह रौशनी पृथ्वी के वातावरण में मौजूद गैस के तत्वों और सूर्य से निकलने वाले आवेशित तत्वों के टकराने से पैदा होती है। अलग-अलग गैसों के तत्वों के टकराने से रौशनी का रंग बदलता रहता है। यह रौशनी उत्तरी व दक्षिणी ध्रुवों पर नजर आती है। उत्तरी ध्रुव पर इसे ऑरोरा बोरियालिस और दक्षिणी ध्रुव पर इसे ऑरोरा ऑस्ट्रालिस कहते हैं।

जल्द ही ये दोनों भारत लौटने वाले हैं। 21 दिसंबर को दिल्ली के होटल ताज में ग्रेंड रिसेप्शन की तैयारियां जोरों पर हैं। बता दे की विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के दो रिसेप्शन होंगे। पहला 21 दिसंबर को दिल्ली में होगा, जो कपल के रिश्तेदारों और क्लोज फैमिली फ्रेंड्स के लिए होगा। वहीं, दूसरा रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा, जहां फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट वर्ल्ड के तमाम दिग्गज शामिल होंगे। क्रिकेटर से लेकर बॉलीवुड तक सभी इस ग्रेंड रिसेप्शन में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: