मंदिर में घंटे के साथ लटके हुए युवक के शव का पोस्टमार्टम में हुआ बड़ा खुलासा
मंदिर के घंटे से लटका मिला था युवक का शव पुलिस ने करवाया पोस्टमार्टम शरीर पर नहीं मिले कोई निशान
बरेली: सिविल लाइंस में मुख्य डाकघर के पास दुर्गा मंदिर में 15 वर्षीय किशोर साधु की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई और शव फंदे पर लटका दिया गया। मूल रूप से दिल्ली के रहने वाले किशोर ने कुछ ही समय पहले संन्यास ग्रहण किया था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक दुर्गा मंदिर के मुख्य पुजारी गब्बर गिरि सिविल लाइंस में ही हनुमान मंदिर पर रहते हैं। कुछ ही समय पहले दिल्ली के बेगमपुर निवासी किशोर ने गब्बर गिरि से संपर्क कर आश्रय मांगा तो उन्होंने उसे मुख्य डाकघर के पास दुर्गा मंदिर पर रख दिया। दुर्गा मंदिर किसी पुजारी के न होने से खाली पड़ा था। किशोर को नया नाम दे दिया गया जिसके बाद उसने मंदिर में रहकर उसकी साफ-सफाई और पूजा की जिम्मेदारी संभाल ली थी।
रोज शाम को यहां काम निपटाकर वह हनुमान मंदिर पर बाबा गब्बर गिरि का खाना बनाने जाता था। रविवार रात वह नहीं पहुंचा तो सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बब्बर गिरी उसे देखने दुर्गा मंदिर पहुंचे।
बब्बर गिरि को दुर्गा मंदिर का दरवाजा अंदर से बंद मिला। कई बार आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला तो बब्बर गिरि ने पुलिस को बुला लिया। दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर घुसी तो घंटे में बंधी चुनरी से किशोर साधु का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी लेकिन देर शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि किशोर के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।
मंदिर से मिटा दिए घटना के सबूत
इंस्पेक्टर कोतवाली पंकज पंत और फोरेंसिक टीम ने काफी देर मौके पर जांच की मगर न मंदिर में कोई संघर्ष का निशान मिला न किसी और की आवाजाही का प्रमाण। इसी कारण पुलिस इसे खुदकुशी का घटना माना मगर शाम को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म और हत्या की पुष्टि के बाद माना जा रहा है कि हत्यारों ने हत्या के बाद सबूत भी मिटा दिए।
रात में शराबियों से हुआ था झगड़ा
आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोग रविवार रात मंदिर के पास शराब पीकर झगड़ा कर रहे थे। किशोर साधु ने विरोध किया तो वे उससे भी झगड़ बैठे और मारपीट की नौबत आ गई।
बरेली एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह डॉक्टर्स के पैनल द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया जिसमें तीन डॉक्टरों के पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने पर मौत का कारण “एंटीमॉर्टम फांसी के कारण श्वासावरोध”आया है। पूर्व के त्रुटिपूर्ण, (शायद सबसे अधिक हत्या) को गलत माना गया।बताया गया कि सारे लक्षण “हैंगिंग” के हैं। शरीर पर कोई चोट नहीं है। गुदा फैलाव के बारे में स्पष्ट करते हुए बताया गया कि यह हैंगिंग का ही लक्षण है। इससे दुष्कर्म की पुष्टि नहीं होती है। हैंगिंग के केसों में यह परिलक्षित होता है।