बरेली में भाजपा महानगर प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने की बैठक
सेवा ही संगठन कार्यों की समीक्षा- गोपाल अंजान
बरेली : भाजपा महानगर प्रभारी उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान ने बांके बिहारी मंडल और साईं नाथ मंडल की बैठक ली जिसमें महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा मौजूद रहे।
महानगर प्रभारी गोपाल अंजान ने कहा
सभी पदाधिकारियों को मंडल स्तर से लेकर बूथ स्तर तक सभी पदाधिकारियों से संवाद हो और सेवा ही संगठन स्तर पर जो कार्य किए गए सराहनीय है इसे समाज के हर तबके को संगठन द्वारा मदद मिली है और हमारा मकसद यही है की सभी को राशन मिले और जो केंद्र सरकार योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाए और बूथ स्तर तक सभी योजनाओं की जानकारी पूरी टीम को दी जाए बैठक में मुख्य रूप से नगर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार, महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा ,गुलशन आनंद, विक्रम शर्मा विष्णु शर्मा ,अधीर सक्सेना, प्रभु दयाल लोधी, अरुण कश्यप, मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर, डॉ तृप्ति गुप्ता अमरीश कठेरिया, राजीव गुप्ता मौजूद रहे।