भारतीय जनता पार्टी बरेली सोशल मीडिया टीम की हुई घोषणा
बरेली : भारतीय जनता पार्टी बरेली महानगर की सोशल मीडिया विभाग की आज घोषणा हुई । घोषणा महानगर अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा ने की जिसमे अनुपम द्रोण जी को महानगर संयोजक व पुष्पेन्द्र शुक्ला और चमन प्रकाश को महानगर सह संयोजक का दायित्व मिला।भाजपा अध्यक्ष डॉ के एम अरोड़ा ने सभी नवनियकत सोशल मीडिया के पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।
शहर विधानसभा संयोजक गौरांग गौरव व कैंट विधानसभा संयोजक अक्षय जौहरी को बनाया गया।
अभिषेक गुप्ता , हर्ष जोशी , दीपक देवल , अमनदीप , देवांश , मनोज सक्सेना , सौरभ कुमार , विनीत अरोरा , एकांश गुप्ता को मंडल संयोजक बनाया गया।