UP News : डॉ० अरूण कुमार सक्सेना ने पेड़ लगाओ-पेड बचाओ जन अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा की

आज दिनांक 05 जुलाई 2024 को वन एवं वन्य जीव विभाग मुख्यालय स्थित पारिजात सभागार में मा० राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, उ०प्र०, डॉ० अरूण कुमार सक्सेना ने पेड़ लगाओ-पेड बचाओ जन अभियान-2024 की तैयारियों की समीक्षा कर कहा कि गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अपने निजी क्षेत्र के साथ-साथ सड़क / पार्क / खेत में मेड़ आदि पर पौधा रोपित कर उसकी सुरक्षा व सिंचाई की पूरी व्यवस्था की जाए।

प्रदेश में वृक्षारोपण अभियान को जन आन्दोलन बनाया जाए तथा हर व्यक्ति अपनी माँ की स्मृति अथवा मां के साथ एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगायें।

मा० मंत्री जी ने कहा कि व्यापक सक्रिय जन सहभागिता तथा समस्त सरकारी / गैर सरकारी संस्थाओं, सिविल सोसायटी, NCC, NSS नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला मंगल दल, Rotary/Rotract/Lions Club सभी प्रकार मण्डल, किसान उत्पादक संगठन (FPO) आदि की प्रतिभागिता के साथ वृक्षारोपण अभियान संचालित किया जाए।

बैठक में वृक्षारोपण अभियान से सम्बन्धित निजी क्षेत्रों के कार्यकारी अधिकारी, एन०जी०ओ०, सिविल सोसायटी, विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं, एन०एस०एस० / स्काउट्स-गाइड/एन०सी०सी०, नेहरू युवा केन्द्र, युवक मंगल दल, महिला दल, महिला मंगल दल, Rotary/Rotract/Lions Club, सभी व्यापार मण्डल, किसान उत्पादक संगठन (FPO), आयुर्वेदिक संस्थाएं, नारी उत्थान समितियाँ, विद्यार्थी परिषद् ‘Art of Living’ संस्था, सेवानिवृत्त अधिकारियों / कर्मचारियों व उनके संगठन, Morning Walker’s club, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन आदि के प्रतिनिधियों एवं सम्बन्धित प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग में प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उ०प्र० शासन श्री मनोज सिंह, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और विभागाध्यक्ष श्री एस० के० शर्मा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक वन्य जीव श्री संजय श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, अनुश्रवण एवं कार्य योजना, श्री सुनील चौधरी सहित वरिष्ठ वनाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

गोपाल चंद्र अग्रवाल संपादक आल राइट्स न्यूज़