UP News- ज़िलाधिकारी ने दयावती मोदी एकेडमी परिसर का जायज़ा लिया।
रामपुर(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अंतर्गत कार्मिकों को रामपुर शहर में बरेली रोड स्थित दयावती मोदी एकेडमी परिसर में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।
ज़िलाधिकारी श्री रविंद्र कुमार मांदड़ ने दयावती मोदी एकेडमी परिसर पहुंचकर कार्मिकों के प्रशिक्षण के लिए ज़रूरी प्रबन्धों का जायज़ा लिया।
इस अवसर पर उनके साथ मुख्य विकास अधिकारी ग़ज़ल भारद्वाज भी साथ रही !