UP News – बसपा, भाजपा सहित अन्य दलों के प्रमुख नेताओं और उनके हज़ारों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !
लखनऊ(मोहम्मद शीराज़ ख़ान)- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में भरोसा करते हुए आज समाजवादी पार्टी प्रदेश कार्यालय में बसपा, भाजपा सहित अन्य दलों के प्रमुख नेताओं और उनके हज़ारों समर्थकों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की !
समाजवादी पार्टी में शामिल होने वालों में सर्व श्री राकेश पाण्डेय पूर्व सांसद अम्बेडकर नगर, माधुरी वर्मा भाजपा विधायक बहराइच, कांति सिंह पूर्व सदस्य विधान परिषद, सैय्यदा खातून पूर्व प्रत्याशी बसपा डुमरियागंज, ब्रजेश मिश्रा पूर्व विधायक भाजपा प्रतापगढ़, किशन पाल जाटव पूर्व प्रमुख दादरी, ओमवीर भण्डार, के.के. उपाध्याय, रामवीर कर्दम पूर्व प्रत्याशी लोकसभा बसपा, डॉ0 श्याम सुन्दर कर्दम, मुजीब अहमद पूर्व प्रत्याशी सुल्तानपुर बसपा, अनीस मंसूरी पसमांदा मुस्लिम समाज, मुसाफिर चौहान पूर्व प्रत्याशी मुगलसराय, डॉ0 मेराज अली एवं नसीर सेफ (अलीगढ़) सुधीर गौतम, तारिक किदवई, फराजुद्दीन किदवई बाराबंकी, गजराज नागर बादलपुर किठोर विधानसभा बसपा, नावेद रिज़वी, जफ़र अहमद चेयरमैन डुमरियागंज, मोहम्मद सुहेल फारूकी पूर्व ब्लाक प्रमुख, फैजान अहमद, बालकृष्ण ओझा, काशीराम, प्रमोद रिछरिया जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा जालौन, समरनाथ पूर्व प्रमुख जौनपुर, नफीस अहमद, सुधाकर कुशवाहा, जयहिन्द राजभर, सुदामा यादव, मनोज चतुर्वेदी, अनिल राजभर, मृत्युंजय राजभर, गार्गी पटेल, हाजी अंजुम अली, मोहम्मद वसीम राईन, मुख्तार अहमद मंसूरी सहित अन्य प्रमुख नाम शामिल है।