उजियारपुर थाना क्षेत्र से राम जानकी मंदिर से अष्टधातु के दो मूर्ति चोरी।
समस्तीपुर/ उजियारपुर:- जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के रामचन्द्रपुर अन्धैल पंचायत के वार्ड नंबर 3 स्थित राम जानकी मंदिर से आज्ञात चोरो ने अष्टधातु के दो मूर्ति चुरा लिया।
यह बात आज सुबह जब मंदिर के पुजारी राम वरण दास पूजा करने गया तो देखा कि मंदिर मे राम जानकी की मूर्ति नही है। वह तुरंत इस बात की सूचना स्थानीय लोगो को दिया। खबर सुनते ही आसपास के लोग मंदिर परिसर मे जुटने लगे। लोगो ने इसकी सूचना स्थानीय थाना को दिया।उजियारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। बता दे कि मंदिर से किमती मुर्ति की चोरी की घटना समस्तीपुर जिला के लिए कोई नई घटना नही है। इससे पहले भी कई मंदिर से मूर्ति चोरी व पूजारी की हत्या जैसी घटना घटी है। इस घटना से लोगो मे काफी आक्रोश है। वहीँ लोग कहते है की चोर देवी देवता को भी नही छोड़ते है।वही पुलिसिया व्यवस्था पर भी सवाल उठा रहे है। मौके पर स्थानीय मुखिया उमेश सहनी, पैक्स अध्यक्ष कमलेश्वर सिंह, हरे कृष्ण सिंह, दीपक सिंह, संजय राय सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।