बिहार में क़ानून व्यवस्था आई सी यू में है:- ताहिर अरमान।
समस्तीपुर:-बिहार में क़ानून व्यवस्था ICU में है। अपराधियों ने व्यवस्था को अपने बंदूक की नोक पर रखा हुआ है। सरकार अपराधियों के आगे हाथ-पाँव जोड़कर गिड़गिड़ा रहे है। नीतीश जी ने राज्यधर्म को गिरवी रख थानों को गुंडे-मव्वालियों के हाथों नीलाम कर दिया है।
जनता त्रस्त है, और गूँगी, बहरी, अंधी, निर्मम और निर्लज्ज सरकार को ना तो लोगों की कराह व अपराधियों की AK-47 की तड़तड़ाहट सुनाई दे रही। वहीँ नही निर्दोष लोगों के ख़ून से सनी गलियाँ व सड़के दिखाई दे रही है। इन्हें तो बस छल, फ़रेब से युक्त कुर्सी से मतलब है। जंगलराज के नाम पर छाती पीट-पीट कर मातम मनाने वाले लोग आज बिहार की बदहाल हो चुकी क़ानून व्यवस्था पर चुपी साधे हुए है, क्योंकि बिहार मे सामाजिक न्याय की सरकार नहीं है। युक्त बातों पर चिंता जाहिर करते हुए युवा लोक समता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मो० ताहिर अरमान बहुत दुख प्रकट किया है।