शिक्षक के हत्यारे को, पुलिस ने किया गिरफ्तार
समस्तीपुर:- जिले के पुलिस ने एक सप्ताह के अंदर ही बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने शिक्षक की हत्या के मामले में चार अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस बात की जानकारी एस पी दीपक रंजन ने प्रेस वार्ता में बताया। उन्होंने बताया कि दिनांक 07/ 07/2018 को दिन में हुए प्राथमिक विद्यालय महादेव स्थान रायपुर के नियोजित शिक्षक सुरेश प्रसाद सिंह जब मोटरसाइकिल से अपने घर ग्राम अकहा जा रहे थे कि रास्ते में गिदरिया गाछी के पास में एक अपाची मोटरसाइकिल पर सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा शिक्षक की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इसी संबंध में उजियारपुर थाना कांड संख्या 157/18, 08/07/2018 को धारा 302/34 भा.द.वि. एवं 27 आर्म्स एक्ट दर्ज की गई थी। घटना की संवेदनशीलता को दृष्टिगत देखते हुए,
समस्तीपुर पुलिस अधीक्षक दीपक रंजन द्वारा एक टीम गठित की, जिसमे पुलिस निरीक्षक सह थाना अध्यक्ष दलसिंहसराय नरेश पासवान के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया। इस विशेष टीम में पुलिस निरीक्षक सह उजियारपुर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कल्याणपुर मधुरेंद्र किशोर, सारारंजन थानाध्यक्ष अमित कुमार को सम्मिलित किया गया गठित विशेष टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान कर इस घटना में संलिप्त मुख्य शूटर ०१.अभिषेक कुमार पिता राजेन्द्र सिंह ग्राम हरपुर भिंडी थाना ताजपुर, ०२. विजय कुमार पिता रामशंकर रजक, ०३. पंकज शर्मा पिता देव नारायण शर्मा ग्राम बेझाडीह थाना मुफसिल, और ०४.राजकुमार सिंह पिता बिन्देश्वर प्रसाद सिंह ग्राम अकहा बिशनपुर थाना उजियारपुर जिला समास्तिपुर के सभी है, जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। *चारो के पास से बरामदगी:-* १. 9 एमएम पिस्टल मैगजीन सहित:- 01, २. मैगजीन:- 02, ०३. कारतूस:- 06, ०४. 7.62 एमएम पिस्टल मैगजीन सहित :-01, ०५. देशी पिस्टल :- 01, ०६. घटना में प्रयुक्त अपाची मोटरसाइकल:- 01, ०७. मोबाइल:- 07, ०८. केनरा बैंक, दलसिंहसराय का 50 हजार रुपये का चेक:- 01, जिला पुलिस ने बरामद किया है।