सड़क हादसा में ताजपुर कॉलेज कर्मी बुरी तरह घायल।
सड़क हादसा में ताजपुर कॉलेज कर्मी बुरी तरह घायल
समस्तीपुर/ताजपुर:- जिले के ताजपुर प्रखंड क्षेत्र के रहिमाबाद के निकट पूसा मार्ग पर ट्रक की चपेट में आने से ताजपुर के एल० के० डी० वी० कालेज कर्मी बलिराम ठाकुर उम्र 55 वर्ष जख्मी हो गये। जिसको स्थानीय लोगों ने उसे रेफरल अस्पताल ताजपुर में भर्ती कराया गया है। वहीँ डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर उनके परिजनों के साथ घर भेज दिया है। बताया जाता है कि श्री ठाकुर हर रोज की तरह अपने घर पूसा धुर्वागमा से ताजपुर कालेज ड्यूटी पर आ रहे थे कि रास्ते मे ताजपुर की ओर से एक ट्रक पूसा की ओर जा रही थी कि ट्रक की चपेट में आ गए, और घायल हो गए।