गोमती नगर में आज संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया
शपथ ग्रहण में संयुक्त व्यापार मंडल ने गोमती नगर इकाई का गठन करते हुए मंडल के पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया।
क्षेत्र में व्यापारियों के साथ होने वाली किसी भी समस्या के होने पर यह पदाधिकारी व्यापारियों के साथ उनकी लड़ाई लड़ेंगे। वहीं किसानों के प्रदर्शन के मुद्दे पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर अजहर सिद्दीकी ने कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार सड़कों पर डटे हुए हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं हम और हमारे संयुक्त व्यापार मंडल के पदाधिकारी किसानों के साथ हैं क्योंकि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और किसानों की वजह से हमें भोजन मिलता है।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !