गांधी व शास्त्री जयन्ती पर सरकार के विरुद्ध सपा का मौन व्रत सत्याग्रह। दो घण्टे मौन बैठ कर कलेक्ट्रेट पर दिया धरना

एटा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर एटा समाजवादी पार्टी द्वारा किसान, छात्र, नौजबान, प्रदेश में लगातार बढ़ रही अराजकता, व दिन प्रतिदिन बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं , और विपक्ष का दमन कर सरकार द्वारा की जा रही लोकतंत्र की हत्या के खिलाफ जिलाध्यक्ष परवेज़ जुवैरी की अध्यक्षता मे एक दिवसीय मौन व्रत सत्याग्रह किया।

इस अवसर पर पर जिले भर से एकत्र हुए सपा नेताओं ने कलेक्ट्रेट स्थित धरना प्रदर्शन स्थल पर ध्वजारोहण किया। तथा  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर  माल्यार्पण कर श्रद्दांजलि अर्पित की। और  दो घंटे मौन रह कर सरकार की दमनकारी नीतियों का विरोध किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव भूपेंद्र प्रजापति ने किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेन्द्र सिंह यादव, पूर्व विधायक अजय यादव, पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, पूर्व विधायक रणजीत सुमन, पूर्व जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, ब्लॉक प्रमुख बजीर सिंह यादव, ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार यादव, लाखन सिंह यादव, जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य ओमेन्द्र यादव, शशांक यादव, विनोद यादव, वीरेश यादव, सुखवेन्द्र सिंह यादव उर्फ छोटू यादव, बबलू यादव, जिला उपाध्यक्ष तहसीलदार सिंह बघेल, सुनील यादव, राकेश यादव, राजू यादव, राजेश गुप्ता, जमशेद आलम, सत्तन शाक्य, महिला सभा की जिलाध्यक्ष डॉ, राजकुमारी धनगर, शशिप्रभा शाक्य, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी, अनु0जाति /जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सागर, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह कश्यप, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष आकाश यादव, व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र गुप्ता, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह दिवाकर,  जिला सचिव राजाराम यादव, वेद यादव, अनिल यादव, चेतन शाक्य, श्रवण चतुर्वेदी, रमेश राजपुत, ज़ाकिर अली खाँ एड, जिला कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार कश्यप, उपेन्द्र पाल सिंह, अमर सिंह  सतीश वाल्मीकि, देवा वाल्मीकि, आदि सपा नेता मौजूद रहे।

 

लखनऊ से राघवेंद्र सिंह की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: