शहर की टूटी सड़कें ,गंदगी से परेशान नगर निगम में सपा पार्षदों का धरना !
शहर में टूटी सड़को और बढ़ती गंदगी को देखते हुए आज सभासद दल समाजवादी पार्टी से जुड़े पार्षदों ने नगर निगम परिसर में धरना-प्रर्शन शुरू कर दिया।
सपा पार्षदों ने अखिलेश यादव का नारा लगाते हुए नगर निगम कैंपस में धरना देकर हल्ला बोल दिया। इस दौरान पार्षदो ने नगर आयुक्त को 12 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा है। पार्षदों का कहना है कि उनकी एकता और अखंडता को तोड़ने का काम किया जा रहा है। कहा कि पहले सड़को में गड्ढे हुआ करते थे लेकिन अब गड्ढे में सड़क हो गई है। नगर निगम चुनाव के एक साल बीत जाने के बाद भी विकास के नाम पर एक कार्य नहीं हुआ है, हुआ है तो सिर्फ भ्रष्टाचार। शहर की अनेकों समस्याओं को नजर अंदाज किया जा रहा है। पिछले छह महीने में एक भी बैठक नहीं की गई है जो कि चिंता का विषय है। बताते चलें कि नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना के कार्यक्रम में पार्षदों को नहीं बुलाने से नाराज सपा पार्षदों ने आज नगर निगम कैंपस में मेयर कार्यालय के ठीक सामने धरना देकर विरोध करना शुरू कर दिया, लगभग दो दर्जन पार्षद एकत्र हुए। सपा पार्षद दल के नेता राजेश अग्रवाल और धरने का संचालन कर रहे अब्दुल कयूम मुन्ना ने बताया कि नगर निगम के चुनाव को 1 साल बीत चुका है। नगर निगम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। शहर की जन समस्याओं को सुना नहीं जा रहा है। सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। टूटी सड़कों का निर्माण नहीं कराया गया है जिस कारण प्रतिदिन शहर में सड़क हादसे देखे जा सकते है। अवैध यूनीपोल लगा कर मोटी कमाई की जा रही है। जन समस्याओं के लिए बोर्ड की बैठक होनी थी जो कि पिछले छह महीने से अब तक नहीं बुलाई गई है। आरोप है कि नगर निगम में केवल विपक्ष को ही नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है पक्ष के पार्षदों को भी नहीं सुनी जा रही है। धरने में मौजूद महलका कुरैशी ने बताया कि उनकी वार्ड संख्या 20 है जिसके अंतर्गत इंद्रा मार्किट आती है। बीती 30 नवंबर को नगर विकास मंत्री ने इंद्रा मार्किट में बनी माॅर्डन दुकानो का उद्यघाटन किया था इस दौरान उन्हें न्योता नहीं भेजा गया। वही वार्ड संख्या 26 की पार्षद शुगरा बेगम ने बताया कि उनके क्षेत्र की आवादी करीब बीस हजार है। उनके क्षेत्र में गंदगी ज्यादा होने से उनके क्षेत्रवासी साफ-सफाई को लेकर दबाव बना रहे है।