देखिए क्या हुआ, जब दिल्ली के इस 5 सितारा होटल में पहुंचे कोरोना वारियर्स !
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव से डॉक्टर्स को दिन-रात काम करना पड़ रहा है। डॉक्टरों की ऐसी तमाम तस्वीरें रोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
राजधानी दिल्ली में आज जब डॉक्टर्स आराम करने के लिए ललित होटल पहुंचे तो होटल के सभी कर्मचारियों ने तालियों से उनका स्वागत किया। ऐसा नजारा देखकर डॉक्टर्स भी भावुक हो गए।डॉक्टर्स के रूकने की व्यवस्था कोरोना के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर्स अपने घर नहीं जा पा रहे हैं। उनके पास इतना वक्त नहीं होता कि वो घर जाकर आराम करें और फिर वापस ड्यूटी पर लौटें। लोक नायक अस्पताल और जेबी पंत अस्पताल के डॉक्टरों को होटल ललित में रखा गया है। यहां पर डॉक्टरों को आवास दिया गया है। यहीं से डॉक्टर कोरोना के मरीजों का इलाज करने अस्पताल में जाते हैं। सोमवार को होटल ललित के कर्मचारियों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का ताली बजाकर स्वागत किया।