समाजवादी महिला सभा ने अराजकता , महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरा
बरेली समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष भारती चौहान के नेतृत्व में महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुँच कर महिलाओं के खिलाफ बढ़ती अराजकता , महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया…
और रसोई गैस के बढ़ाये गये दामो के विरोध में कलेक्ट्रेट पर रोटी बनाई..और उत्तर प्रदेश सरकार को नाकाम बताते हुऐ राज्यपाल से बर्खास्त करने की मांग की.. और केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी करते हुऐ जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा…ज्ञापन देने वालो में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री साधना मिश्रा, मोंटी शुक्ला, रविन्द्र यादव, आरिफ क़ुरैशी, फ़ैज़ मोहम्मद, शब्बू खान, सीमा श्रीवास्तव, शशि शर्मा, कंचन चौहान, मलका कुरैशी, आदि महिला उपस्थित रही….