रोसड़ा थाना के मोतीपुर में छेड़-छाड़ का विरोध करने पर सास-बहू को दबंगों ने पीट-पीट कर ज़ख़मी किया।
रोसड़ा थाना के मोतीपुर में छेड़-छाड़ का विरोध करने पर सास-बहू को दबंगों ने पीट-पीट कर जख्मी किया।
ज़िले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर वार्ड नंबर 4 में पीड़ित सास मीना देवी पति श्रवन राम और बहु खुशबू देवी पति धर्मेंद्र राम को दबंगों ने मारपीट कर ज़ख़मी कर दिया। वहीँ पीड़ित महिला ने सदर अस्पताल समस्तीपुर में बताया कि उसकी बहु खुशबू देवी को ग्रामीण महेश साहनी छेड़छाड़ कर रहा था, इसका विरोध करने पर मारपीट करने लगा, बहु को बचाने (सास) मीना देवी गई उसे भी पीटने लगा और गाली गलौज करने लगा। महेश साहनी और कुछ अपने घर के लोग को बुलाकर मारपीट करने लगा जिसमे महेश साहनी , उमेश साहनी , प्रदीप साहनी और योगेंद्र साहनी इत्यादि लोगों ने उसे बहुत पीटा और गाली दिया। वहीँ ज़ख़मी महिला को परिवार उठाकर स्थानीय अस्पताल ले गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया, जहां पीड़ित महिला मीना देवी का इलाज जारी है। यह बात की जानकारी हमें सदर अस्पताल समस्तीपुर में इलाजरत पीड़ित महिला, परिजन लखिन्द्र राम और ग्रामीण राम सिंगार राम ने बताया।