राजा भइया की जन संकल्प यात्रा पहुंची अलीगढ़, बोले-यूपी में कांग्रेस का कोई वजूद नहीं
अलीगढ़।उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है,वैसे-वैसे चुनावी रंग अब सभी दलों पर चढ़ रहा है।
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कुंडा विधायक कुंवर रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भइया की पार्टी की जन संकल्प यात्रा गुरुवार को अलीगढ़ पहुंची।यहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
इस दौरान राजा भइया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का यूपी में कोई वजूद नहीं है।प्रदेश में योगी सरकार महंगाई को छोड़कर अन्य सभी मुद्दों पर कारगर साबित हो रही है।राजा भइया ने अलीगढ़ में पार्टी की जन संकल्प यात्रा के दौरान यह बातें कहकर अपनी व पार्टी की मंशा सबके सामने रख दी।
राजा भइया ने बताया,किस लिए है जन संकल्प यात्रा
राजा भइया ने कहा कि ये जन संकल्प यात्रा का तीसरा चरण है।ये यात्रा नोएडा तक जाएगी।इस यात्रा के जरिए आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए जनता की नब्ज को टटोला जाएगा और उसके आधार पर रणनीति बनायी जाएगी।
राजा भइया ने पार्टी के 100 सीटों पर प्रत्याशी उतारने की बात दो
सुल्तानपुर से अत्रि कुमार पाठक की रिपोर्ट !