‘रेस 3’ में अनिल कपूर के लुक का खुलासा
रेस 3 के सेट से लीक हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक, कैदी के कपड़ों में दिख रहे ‘झक्कास’ एक्टर।
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर ‘रेस 3’ में नजर आने वाले हैं। इसके चलते सोशल मीडिया पर अनिल कपूर की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें अनिल कैदी के कपड़े पहने दिखाई दे रहे हैं। माना जा रहा है कि अनिल का ये लुक उनकी आने वाली फिल्म ‘रेस 3’ का है। इससे पहले अनिल कपूर फिल्म ‘रेस 2’ में प्राइवेट डिटेक्टिव रॉबर्ड डी’कॉस्टा यानी आर डी बने नजर आए थे। वहीं अब ये तस्वीरें सामने आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि अनिल इस फिल्म में जेल के कैदी बने हुए हैं।
ये तस्वीर अनिल कपूर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। अनिल ने इस पोस्ट के साथ तस्वीर को कैप्शन दिया, ‘कौन कहता है कि सेट्स में बर्थडे बोरिंग होते हैं। मेरा बर्थडे एक्स्ट्रा स्पेशल रहा। शुक्रिया सभी को इतना प्यार देने के लिए।’ बता दें, अनिल हाल ही में 61 साल के हुए हैं। वहीं सलमान इस बर्थडे पर 52 के हो गए हैं। दोनों स्टार्स एक बार फिर से ‘रेस 3’ में नजर आएंगे।
बता दें कि बी-टाउन की इस जोड़ी यानी सलमान खान और अनिल कपूर ने कई फिल्मों में एकसाथ अभिनय किया है. रेस 3 अनिल कपूर की रेस फ्रेंचाइज़ी में वापसी के रूप में चिह्नित होगी, क्योंकि इससे पहले अभिनेता ने रेस की पिछली किस्त में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
सलमान, जैकलिन फर्नांडीज और अब अनिल कपूर के अलावा, फिल्म में बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेज़ी शाह भी शामिल हैं. रेस 3 निर्देशक रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित है और एसकेएफ फिल्म्स और टिप्स द्वारा निर्मित यह फ़िल्म 2018 की ईद में रिलीज होगी. फिल्म को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं तो वहीं निर्माता रमेश तौरानी हैं।