जन समर्पण लखनऊ* उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद बुलंदशहर में पॉटरी उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की।
*जन समर्पण लखनऊ* उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने जनपद बुलंदशहर की तहसील खुर्जा में ओडीओपी योजना के अंतर्गत खुर्जा की नीलकंठ डेकोरेटर, मिनहास पॉटरी एवं मार्क इंडस्ट्रीज का आज स्थलीय निरीक्षण करते हुए पॉटरी उद्योगों के निर्मित पॉटरी उत्पादों के संबंध में जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर उन्होंने पॉटरी उद्योगों में निर्मित किये जा रहे पॉटरी उत्पादों के संबंध में प्रबंधकों से उत्पादों की प्रोसेसिंग के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
लखनऊ से ब्यूरो चीफ राघवेंद्र सिंह,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !