छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आगमन को लेकर तैयारियां हुई पूर्ण
सुल्तानपुर (अत्रि कुमार पाठक )- जयसिंहपुर सुलतानपुर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा घोषित जयसिंहपुर सदर प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा के समर्थन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक जनसभा को संबोधित करने सुल्तानपुर पहुंच रहे हैं।
आपको बताते चलें कि जयसिंहपुर सदर प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा की दावेदारी मजबूत करने हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील करेंगे।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम को सफल बनाने व भारी भीड़ के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। कार्यक्रम स्थल जयसिंहपुर सदर विधानसभा क्षेत्र के बरौसा चौराहे के बगल बिरसिंहपुर मार्ग के पास स्थित बाग में 20 फरवरी सुबह 10:30 बजे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचेंगे। बताते चलें कि जयसिंहपुर सदर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक सिंह राणा की दावेदारी सबसे मजबूत मानी जा रही है। मजबूत दावेदारी को जीत में बदलने के लिए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जनपद सुल्तानपुर में आगमन हो रहा है। ये जानकारी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक ने दी।