पुलिस ने की बड़ी कार्यवाही , स्मैक तस्कर के भाई के शोरूम पर चलाया बुलडोजर
बरेली (हर्ष सहानी): दिल्ली पुलिस के ईनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला के तहेरे भाई के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने मंगलवार दोपहर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ प्रशासनिक अधिकारी नेशनल इंटरप्राइजेज मार्केट पहुंचे। जहां पुलिस प्रशासन ने तस्कर इस्लाम के शोरूम पर बुलडोजर चला दिया। तस्कर इस्लाम का यह शोरूम दो सौ गज में बना है। जिसमें जिम और होंडा की एजेंसी चलती थी। इस्लाम ने ये मार्केट पांच साल पहले अपने बेटे नुनाम और रेहान के नाम से खरीदी थी। जिस पर स्टांप चोरी का मामला है। इसके अलावा मार्केट में बना यह शो रूम बगैर नक्शे और बिना अनुमति के बना था।