सपा कार्यालय पहुंचे कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के किसानों को समर्थन देने की घोषणा होते ही बरेली में सपा कार्यकर्ताओं पर प्रशासन ने कड़ा पहरा लगा दिया।
इस क्रम में सपा कार्यालय पहुंचे कई नेताओं को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यालय पर पुलिसबल तैनात रहा ।वही सपा नेताओं का कहना है कि वर्तमान सरकार किसानों का शोषण कर रही है। सपा किसानों का शोषण सहन नहीं करेगी। आज सपा कार्यकर्ताओं को किसानों का समर्थन करने के चलते नजरबंद किया जा रहा है। बाइट अब्दुल कय्यूम मुन्ना , पार्षद सपा
बरेली से रोहिताश कुमार की रिपोर्ट !