PIB Delhi : सितंबर 2023 महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा 17वीं रिपोर्ट में कृषि और किसान कल्याण विभाग की उपलब्धियां

सितंबर 2023 महीने के लिए प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग द्वारा केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली पर जारी 17वीं रिपोर्ट में कृषि और किसान कल्याण विभाग की उपलब्धियां

प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग (डीएआरपीजी) ने सितंबर, 2023 महीने के लिए केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली सीपीजीआरएएमएस पर अपनी 17वीं मासिक रिपोर्ट जारी की है, जो लोक शिकायतों के प्रकार और उनकी श्रेणियों तथा निपटान के स्‍वरूप का विस्‍तृत विश्लेषण उपलब्‍ध कराती है।

कृषि और किसान कल्‍याण विभाग की उपलब्धियाँ:

कृषि और किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्‍ल्‍यू) को सितंबर, 2023 में सर्वाधिक 11,198 लोक शिकायतें प्राप्त हुईं।

कृषि और किसान कल्याण विभाग ने सितंबर, 2023 में ग्रुप-ए (500 से अधिक शिकायतें) में शिकायत निवारण मूल्‍यांकन और सूचकांक के मामले में शीर्ष प्रदर्शन किया।

केंद्रीकृत लोक शिकायत निवारण और निगरानी प्रणाली (सीपीजीआरएएमएस) को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पोर्टल के साथ एकीकृत कर दिया गया है। कृषि और किसान कल्याण विभाग को सितंबर, 2023 के महीने में 5,167 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जो सर्वाधिक संख्‍या है।

सितंबर, 2023 के महीने में कृषि और किसान कल्याण विभाग को प्राप्त शिकायतों में 46.14 प्रतिशत सीएससी के माध्यम से दर्ज की गई हैं, अर्थात प्राप्‍त हुई 11,198 शिकायतों में से 5,167 शिकायतें सीएससी के माध्यम से पंजीकृत की गई हैं।

सितंबर, 2023 माह के दौरान 387 लम्बित शिकायतें अग्रेसित हुईं और 11,198 नई शिकायतें प्राप्त हुईं, जिससे शिकयतों की कुल संख्‍या 11,585 हुईं, जिनमें से 8830 शिकायतों का निपटान किया गया और 30 सितंबर, 2023 को 2,755 शिकायतें लंबित थीं।

जनवरी से सितंबर, 2023 तक 5,145 शिकायतें अग्रेसित हुईं और 31 दिसंबर, 2022 से 95,687 नई शिकायतें प्राप्त हुईं। इस प्रकार कुल शिकायतें 10,08,32 हुईं, जिनमें से 98,077 का समाधान किया गया और  30 सितंबर, 2023 को 2755 शिकायतें लंबित थीं। इस अवधि के दौरान 97 प्रतिशत की निपटान दर अर्जित की गई।

ब्यूरो रिपोर्ट , आल राइट्स मैगज़ीन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: