मुम्बई में कोरोना से बचाने के लिए एनआर ग्रुप ने छेड़ी अनोखी मुहिम

मुंबई : वैसे तो कोरोना वायरस से पूरा देश त्रस्त है मगर महाराष्ट्र विशेषकर मुम्बई इस महामारी की चपेट में है।

यहां सख्त लॉक डाउन लगाया गया है। मुंबई वासियों की सुरक्षा के लिए अपनी जान पर खेलकर 24 घंटे तैनात रहने वाली मुंबई पुलिस के लिए एनआर ग्रुप की ओर से थ्री लेअर वाले, सौ प्रतिशत कॉटन के विशेष मास्क वितरीत किये गये। मुंबई पुलिस के सह पुलिस आयुक्त विश्वास नागरे-पाटिल के हाथों पुलिस कर्मियों को ये मास्क वितरीत किये गये। आपको बता दें कि आज के हालात में कोरोना से बचने के लिए सबसे आसान और जरूरी इलाज है मास्क पहनना। एनआर ग्रुप की ओर से एनआर प्रिमियम मास्क बनाया गया है जो एंटी मायक्रोबायल, वॉटर रिपलेंट, थ्री लेयर, री युजेबल, वॉशेबल जैसी कई खुबियां रखता है। एन आर ग्रुप की तरफ से 10 हजार से अधिक मास्क मुंबई पुलिस के फ्रंटलाईन वॉरियर्स के लिए वितरीत किये गए। मुंबई पुलिस के सह पुलिस आयुक्त श्री. विश्वास नागरे-पाटिल को एनआर ग्रुप के प्रमुख निलेश रघानी के हाथों ये मास्क वितरण के लिए दिये गये। नागरे-पाटिल ने भी इस मास्क की खुबियों और इसकी विशेषताओं को सराहा। NR ग्रुप के प्रमुख निलेश रघानी ने बताया कि हमने यह विशेष मास्क तैयार किया है जो तीन लेयर्स वाला है और सबसे बड़ी बात है कि इसे कई बार धोकर दोबारा इस्तेमाल किया जा सकता है। इस मास्क की यूरोप की प्रतिष्ठित लेबोरेट्री द्वारा जांच की जा चुकी है। जिसमें यह कई क्राइटेरिया में पास हुआ है जैसे इसको पहनने से सांस लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। हमारा मास्क लोग लगातार कई घन्टे तक पहन सकते हैं जबकि सर्जिकल मास्क को देर तक पहनने से मना किया जाता है।

 

 

मुंबई से अनिल बेदाग़, बरेली से संपादक गोपाल चंद्र अग्रवाल,(राजू शर्मा) की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: