एमएलसी सूरज नंदन कुशवाहा के निधन से एनडीए कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
रोहतास- एमएलसी व पूर्व महामंत्री सूरज नंदन कुशवाहा का शनिवार की सुबह पटना में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। जिससे पूरे एनडीए कार्यकर्ताओं में शोक की लहर व्याप्त है।
एनडीए नेताओं ने दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। भाजपा नेता व जिला कार्यसमिति सदस्य अमित कुशवाहा ने कहा कि यकीन नही हो राह है सूरज नंदन कुशवाहा जो कि सभी के सुख-दुख की चिंता करने वाले एक कुशल संगठनकर्ता, एक मार्गदर्शक हम सभी को छोड़कर चले गए। उनके निधन से पार्टी ने अपना एक योद्धा खो दिया। यह पार्टी के लिए अपूर्वणीय क्षति है, जो पुरा नहीं हो सकता है। मैं उनके निधन पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी आत्मा को शांति दें और उनके परिवार को दुःख की इस घड़ी में साहस प्रदान करें। शोक व्यक्त करने वालो में जिला अध्यक्ष भाजपा राधामोहन पांडेय, भाजपा नेता मदन केशरी, जदयू प्रखण्ड अध्यक्ष संजर खान, जदयू नेता शैलेन्द्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, प्रमोद कुमार सिंह, सुमित शर्मा, मनोज बजरंगी, नईम इदरीसी आदि शामिल है।