आज ही के दिन हमारी संविधान सभा में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को अपनाया गया था। तमाम लोगों ने आज़ादी की लड़ाई में एवं आज़ादी की लड़ाई के बाद तिरंगे की शान के लिए कुर्बानी दी।
हमारे देश की शान तिरंगे को एवं तिरंगे की शान के लिए कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन। हमारे गर्व, शक्ति एवं गौरव का प्रतीक, हमारा राष्ट्रीय ध्वज शांति, समृद्धि और सदैव विकास के पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देता है। सभी देशवासियों को राष्ट्रीय झण्डा अंगीकरण दिवस “तिरंगा दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। #राष्ट्रीयझंडाअंगीकरण_दिवस #NationalFlagAdoptionDay🇮🇳 क्षैतिज तिरंगा झंडा (भारत केसरिया, सफेद और भारत हरा) सफेद पट्टी के केंद्र में 24 तीलियां के साथ एक गहरे नीले रंग का चक्र … इसे १५ अगस्त १९४७ को अंग्रेज़ो से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व २२ जुलाई, १९४७ को आयोजित भारतीय संविधान-सभा की बैठक में अपनाया गया था।