मुंबई के इस अालीशान होटल में होगा विरूष्का का रिसेप्शन
इटली में शादी, हनीमून फिर दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन के बाद अनुष्का-विराट का अगला सेलिब्रेशन मुंबई में 26 दिसंबर को होने वाला है। उस दिन पूरा बॉलीवुड और क्रिकेट जगत ‘विरुष्का’ की इस खुशी में शरीक होंगे। अब इस जोड़ी का अगला पड़ाव मुंबई का ‘द सेंट रेजिस’ होगा।
इस पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार्स तो नजर आएंगे ही साथ ही विराट के साथी क्रिकेटर भी इसमें शिरकत करते नजर आएंगे। दिल्ली में हुई रिसेप्शन पार्टी में शिखर धवन, सुरेश रैना और गौतम गंभीर जैसे क्रिकेटर पहुंचे थे।
रैना और गंभीर लंबे समय से टीम से बाहर चल रहे हैं, जबकि शिखर धवन श्रीलंका के खिलाफ ट्वंटी20 टीम का हिस्सा नहीं थे। मुंबई में होने वाली रिसेप्शन पार्टी में महेंद्र सिंह धौनी, रोहित शर्मा समेत पूरी टीम के पहुंचने की खबरें आ रही हैं।