विचार गोष्ठी का आयोजन कर सपा कार्यालय पर मनाई गई महर्षि कश्यप जयंती
बरेली (अशोक गुप्ता )- दिनांक 5 अप्रैल 2022 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज पार्टी कार्यालय पर ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ महर्षि कश्यप जी की जयंती पार्टी कार्यालय पर मनाई गई जिसमें सभी नेताओ कार्यकर्ताओं द्वारा महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर महर्षि कश्यप जी को याद करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप जी ने कहा कि महर्षि कश्यप द्वारा संपूर्ण सृष्टि की सृजना में दिए गए महायोगदान की यशोगाथा हमारे वेदों, पुराणों, स्मृतियों, उपनिषदों एवं अन्य अनेक धार्मिक साहित्यों में भरी पड़ी है, जिसके कारण उन्हें ‘सृष्टि के सृजक’ उपाधि से विभूषित किया जाता है। महर्षि कश्यप ऋषि-मुनियों में श्रेष्ठ माने जाते थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जब समाजवादी सरकार थी तब हमारे नेता अखिलेश यादव जी ने प्रदेश में 5 अप्रैल महर्षि कश्यप जयंती के दिन सरकारी अवकाश घोषित किया था, जो इस भाजपा सरकार ने खत्म कर दी जोकि भाजपा सरकार की पिछड़ा और दलित विरोधी नीति को प्रदर्शित करती है ।
वहीं महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी जी ने कहा कि महर्षि कश्यप ने अधर्म का पक्ष कभी नहीं लिया, चाहे इसमें उनके पुत्र ही क्यों न शामिल हों। महर्षि कश्यप राग-द्वेष रहित, परोपकारी, चरित्रवान और प्रजापालक थे। वे निर्भीक एवं निर्लोभी थे। कश्यप मुनि निरन्तर धर्मोपदेश करते थे, जिनके कारण उन्हें ‘महर्षि’ जैसी श्रेष्ठतम उपाधि हासिल हुई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप, महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी, राजेश अग्रवाल, योगेश यादव, बी डी वर्मा, रविंद्र यादव, विशाल कश्यप, शिवम् राज कश्यप, द्रोण कश्यप, बृजेश श्रीवास्तव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।