लखनऊ : पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज पुलिस को अवैध 190ग्राम स्मैक के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार
पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी के निर्देशन में थाना ठाकुरगंज पुलिस को अवैध 190ग्राम स्मैक(सफेद पाउडर) के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु अपर पुलिस उप आयुक्त पश्चिमी श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में पश्चिमी क्षेत्र में अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अभियोगों के सफल अनावरण हेतु सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है । इसी क्रम में सहायक पुलिस आयुक्त चौक दुर्गा प्रसाद तिवारी, थाना प्रभारी ठाकुरगंज राजकुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम उ0नि0 जगदीश प्रसाद पाण्डेय, उ0नि0 आलोक सिंह, उ0नि0 सत्येन्द्र प्रताप सिंह, उ0नि0 पवन कुमार मिश्रा, उ0नि0श्री विनय कुमार मिश्रा, हे0का0 रामदेव प्रजापति , का0 संजीव सिंह, का0 सियाराम द्वारा अभियुक्त 1. सलमान खान पुत्र नफीश नि0 न्यू राम नगर कैम्पवेल रोड थाना सआदतगंज लखनऊ 2. जावेद पुत्र सहदुल हसन नि0 ए 84 आजादनगर कैम्पवेल रोड थाना ठाकुरगंज लखनऊ 3. ओलू उर्फ इस्लाम पुत्र नौशाद नि0 जल निगम रोड कुत्ते वाले बाबा का मन्दिर थाना ठाकुरगंज लखनऊ को अहिरन खेडा मोड निकट वरदानी हनुमान मन्दिर से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। अभियुक्तगणों के पास से अवैध190 ग्राम स्मैक(सफेद पाउडर) बरामद हुआ। अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध पूर्व में भी थाना ठाकुरगंज पर अभियोग पंजीकृत है। पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियुक्तगणों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया ।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ