लखनऊ : यदुकुल जन स्वाभिमान सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव पहुंचे पीड़िता के घर जाकर दुख व्यक्त किया
यदुकुल जन स्वाभिमान सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव पहुंचे पीड़िता के घर जाकर दुख व्यक्त किया

यदुकुल जन स्वाभिमान सेवा समिति उ० प्र० के प्रदेश अध्यक्ष विजय यादव जी को रविवार को जैसे ही घटना की जानकारी हुई तो अध्यक्ष जी अपने समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों के साथ पारा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सरोसा निवासी अत्यंत निर्धन गुड्डू रावत के परिवार को सांत्वना देने हेतु पहुंचे। गुड्डू रावत की बेटी ( १२ वर्ष )का बलात्कार करके हत्या की आशंका समिति द्वारा व्यक्त की गई और यदुकुल जन स्वाभिमान सेवा समिति के द्वारा बच्ची की अंत्येष्टि हेतु आर्थिक सहायता दी गई।
इस दुखद घटना पर जिला सचिव मयंक यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया एवं प्रशासन और सरकार से माँग की पीड़ित परिवार को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए ,कठोरतम कार्यवाही होनी चाहिए !
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ