लखनऊ : पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए की बैठक
पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए की बैठक

कप्तानगंज,बस्ती।। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पगार में पूर्वांचल राज्य हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने संघटन को मजबूत बनाने के लिए बैठक की।
बैठक में हिन्दू धर्म की रक्षा पर चर्चा करते हुए जिला प्रभारी वशिष्ठ मुनि दूबे ने बैठक में उपस्थित सदस्यों को संगठन के विषय मे जानकारी देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य है कि हिंदू समाज को संगठित करने के लिए सभी के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी का शोषण,उत्पीड़न होता दिखाई दे तो इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष या अन्य पदाधिकारियों तक पहुँचायी जाय,जिससे पीड़ित को उचित न्याय दिलाया जा सके। उन्होंने कहा कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय देव शुक्ल के निर्देशन में ब्लाकवार समितियों का गठन किया जा रहा है।जिसका उद्देश्य हिन्दू धर्म की रक्षा करना है।इस दौरान जिला कार्यकारिणी सदस्य सुनील यादव,ब्लाक उपाध्यक्ष विवेक मिश्र,प्रशांत तिवारी, सचिव जगदंबिका पाण्डेय”राजा बाबू”दिग्विजय पाण्डेय”गोविंद”,आनन्द पाण्डेय,राहुल यादव,राम आशीष चौधरी,राज कुमार वर्मा, प्रशांत श्रीवास्तव, मुरारी पाण्डेय,शैलेश शर्मा, विनय कुमार,प्रिंस पाण्डेय,आलोक वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।इसी क्रम में हरैया ब्लॉक के कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ब्लॉक अध्यक्ष सूरज तिवारी और विधानसभा अध्यक्ष हरैया अवनीश चंद्र द्विवेदी, आदर्श कुमार द्विवेदी, ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित कुमार ब्लॉक उपाध्यक्ष और ब्लॉक के मौजूद रहे
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ