लखनऊ : मार्फिन के साथ वांछित गिरफ्तार भेजा जेल
मार्फिन के साथ वांछित गिरफ्तार भेजा जेल

बाराबंकी।पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु चलाए गए अभियान में गिरफ्तारी बरामदगी करने का दिशानिर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी मनोज कुमार पांडे क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट के प्रवेक्षण में शातिर अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के क्रम में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त को विकसित करते हुए जेठबनी मोड़ पर दौरान क्षेत्र भ्रमण संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन चेकिंग व शांति व्यवस्था ड्यूटी के दौरान अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र राम सुरेश निवासी ग्राम जेठबनी थाना रामसनेहीघाट को आज समय 9:30 बजे गिरफ्तार किया गया अभियुक्त के कब्जे से 100 ग्राम नाजायज स्मैक बरामद की गई अभियुक्त के विरुद्ध थाना सतरिख पर मु०अ०स० 299/ 2020 धारा8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट पंजीकृत किया गया अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.स.2075/2018 धारा 323 504 506 भा.द.वि. मु.अ. स.556/2019 धारा 379 /411, मु.अ.स. 61/2020 धारा 379 /411, मु.अ.स. 202 /2020धारा 323 504 506 भा.द.वि पंजीकृत है गिरफ्तारी करने में प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय सहित उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह कांस्टेबल अनिल यादव कांस्टेबल महिला पूजा सिंह ममता शामिल है।

बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संदिग्ध व्यक्तियों/वांछित अभियुक्त/ वारंटियों की गिरप्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में 31 जुलाई को रामसनेहीघाट पुलिस टीम द्वारा मुकदमा अपराध संख्या 274/ 2020 से संबंधित अपहृता को बरामद कर एक नफरत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा स्थानीय थाने पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 274 /2020 धारा 363 366 भा.द.वि. व 7/ 8 पास्को एक्ट से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद कर अभियुक्त रामगोपाल उर्फ मुटरु पुत्र शिव दर्शन निवासी ग्राम सोहलपुर थाना रामसनेहीघाट को समय 18:45 बजे सनाकपूर मोड़ से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद राय सहित उपनिरीक्षक विजय बहादुर पांडे कांस्टेबल सचिन कुमार कांस्टेबल मनोज कुमार सहित महिला कांस्टेबल सोनम शर्मा शामिल है।
राघवेन्द्र सिंह आल राईट न्यूज़ लखनऊ