जनवितरण प्रणाली के चार दूकानों का लाइसेंस रद्द
~अनाज वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर एसडीओ ने की कार्रवाई
जमुई,चकाई:-शनिवार को चकाई प्रखंड अंतर्गत जनवितरण प्रणाली के चार दूकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।बताया जाता है कि अनाज वितरण में अनियमितता बरतने को लेकर दूकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है।हालांकि कई दिनों से अनियमितता बरतने की शिकायत एसडीओ लखिन्द्र पासवान को मिल ही रही थी की मौका पाते ही शनिवार को अनुमंडलाधिकारी लखिन्द्र पासवान एवं चकाई बीडीओ सुनील कुमार चाँद द्वारा जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं की दूकानों का निरीक्षण किया गया और जाँच में अनियमितता पाए जाने पर चार दूकानों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
लाइसेंस रद्द हुए दूकानों में से चकाई प्रखंड के बामदह पंचायत के जन वितरण प्रणाली विक्रेता विनोद किस्कू चंद्रमंडीह पंचायत के विक्रेता ठाकुर प्रसाद केशरी,विष्णु कांत झा एवं सुधीर उपाध्याय का नाम शामिल हैं।बताते चले की बीते आठ अक्टूबर को जिलाधिकारी धमेंद्र कुमार के निर्देश पर चकाई प्रखंड के दर्जनों जनवितरण प्रणाली के विक्रताओं की दुकान का औचक निरीक्षण और जांच पड़ताल अनुमंडलाधिकारी एवं बीडीओ द्वारा की गईं थी।जिसमे जांच के दौरान 11 डीलरों के दुकानों में अनिमितता पाई गईं थी तथा सभी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया था।नोटिस का जबाब संतोषजनक नही पाए जाने पर 4 डीलरों का लाइसेंस रद्द कर दिया गया।
वहीं इस सबंध में पूछे जाने पर अनुमंडलाधिकारी लखिन्द्र पासवान ने 4 डीलरों का लाइसेंस रद्द किए जाने की पुष्टि की है।इधर 4 डीलरों का लाइसेंस रद्द किए जाने की खबर से प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं में हड़कंप मच गया है।