जीविका दीदियों ने हर्ष व उल्लास से मनाया महिला दिवस

new@#

समस्तीपुर:- जिले के जीविका दीदियों ने हर्ष व उल्लास से मनाया महिला दिवस। स्थानीय BRC प्रांगण में जीवन सहारा जीविका महिला संकुल संघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न खेलों यथा स्वच्छता दौड़, स्वछता म्यूजिकल चेयर और स्वच्छता के लिए रस्साकसी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि महिला अधिकार कार्यकर्ता व ताजपुर की एक मात्र महिला वकील नुज़हत नाज़ थीं। उन्हीने जीविका दीदियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाओं को वो सभी अधिकार प्राप्त हैं जो पुरुषों के पास हैं। लेकिन महिलाओं को जानकारी की कमी होने के कारण उन पर अत्याचार जारी है। जीविका ने महिलाओं को जागरूक किया है। जीविका के माध्यम से गांव के गरीब महिलाओं का सामाजिक और आर्थिक विकास बहुत तेज़ी से हो रहा है। मौके पर उपस्थित दीदियों ने जीविका से जुड़ने के बाद अपनी उपलब्धि के बारे में बताया। प्रखण्ड परियोजना प्रबंधक ओसामा हसन ने कहा कि महिला आधी आबादी है लेकिन इस आधी आबादी पर दूसरी आधी आबादी निर्भर है। महिलाएं चाहें तो समाज की सारी बुराइयों को खत्म कर सकती हैं। खुले में शौच समाज की सबसे बड़ी बुराई है। इसे दूर करने के लिए जीविका दीदियों को ही आगे आना होगा। स्वच्छता के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के लिए धर्मेंद्र कुमार, सद्दाम हुसैन, दिनेश सिंह और नीलम देवी को प्रश्ष्टि पत्र दिया गया। जीविका में अच्छे कार्यों के लिए तीन जीविका मित्र और तीन बुक कीपर और एक बैंक मित्र को भी प्रशस्ती पत्र दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संकुल संघ की अध्यक्ष नीलम देवी ने किया। मंच संचालन क्षेत्रीय समन्वयक सरस्वती कुमारी और सामुदायिक समन्वयक कुमारी स्मिता वर्धन ने किया। मौके पर प्रबंधक सामुदायिक वित्त कुणाल कुमार, प्रबंधक सामुदायिक विकास मनोज रंजन, फरहान अली फ़ैज़ी, रीता यादव, सोनल कुमारी, श्वेता रानी , अजय कुमार, रेणु कुमारी, सरोज कुमारी, मीरा देवी समेत जीविका के विभिन्न समूहों से जुड़ी हज़ार दीदियां मौजूद थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: