International Yoga Day : Bareilly : भारतीय जनता पार्टी द्वारा मनाया गया 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
बरेली : भारतीय जनता पार्टी महानगर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर गांधी उद्यान में योग शिविर का आयोजन किया गया और महानगर के नौ मंडल में प्रत्येक मंडल पर 2 शिविर का आयोजन किया गया गांधी उद्यान के योगा शिविर में कमल किशोर शर्मा और डी के शर्मा योगाचार्यों ने योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहां की योग करने से मन प्रसन्न रहता है।
हम सबको प्रतिदिन योग करना अनिवार्य है शरीर भी स्वस्थ रहता है और बीमारियों भी नहीं होती हैं इसलिए सभी प्रतिदिन योगा अवश्य करें योगा शिविर में मुख्य रूप से भाजपा महानगर प्रभारी/ उपाध्यक्ष खादी ग्रामोद्योग बोर्ड गोपाल अंजान, महापौर उमेश गौतम ,नगर विधायक अरुण कुमार ,महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोड़ा, गुलशन आनंद, कार्यक्रम संयोजक/ महामंत्री अधीर सक्सेना प्रभु दयाल लोधी ,अरुण कश्यप, देवेंद्र जोशी मीडिया प्रभारी बंटी ठाकुर ,विष्णु अग्रवाल डॉ तृप्ति गुप्ता ,रूपेंद्र पटेल रितेश पाठक, राजीव गुप्ता ,अमरीश कठेरिया ,शीतल गुलाटी ,राज अग्रवाल ,सुधांशु सक्सेना समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे।