राज्य के सभी निजी होस्टलों को अविलंब बंद करो : पप्पु यादव
मधेपुरा सांसद सह जाप संरक्षक पप्पू यादव आज अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किये इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि लोकसभा में बहस में बिहार की कोई भी बात नही की गई। विशेष राज्य का दर्जा जब मिल ही नही सकता तो मुख्यमंत्री से मेरा कहना है कि बिहार को 4 आर्थिक पैकेज बना कर केंद्र से मांग करें। विशेष राज्ये के लिए भी विशेष अध्यादेश आना चाहिए।
लोकसभा में केवल चुनावी मुद्दा ही रह यहां के युवाओं से कुछ लेना देना नही है।
विपक्ष को बासुरी बजाने से फुरसत नही है। क्या चुनाओ से पहले विशेष राज्य का दर्जा मिलेगा ये सवाल किए हैं पप्पू यादव ने।
बालिका सुधारगृह, बालिका होस्टल अवैध संबंध का अड्डा बना हुआ है। मुजफ्फपुर की घटना पर सरकार चुप्पी क्यों साधी हुई है। किन किन नेताओं को लड़किनयाँ परोसी गई इसका उद्भेदन अभी तक क्यों नही हुआ। इस मामले की सीबीआई जांच तुरंत होनी चाहिए।
पप्पू यादव ने मुख्यमंत्री से अविलंब निजी होस्टलों को बंद करने की मांग की।
फतुहा के प्रिंसिपल उनके बेटे और उनके गार्ड की गिरफ्तारी मांग की।
पप्पू यादव ने आरोप लगाया कि के नेता बिना औरत बिना पैसे के रह नही सकते।
रेप के मामले में विधानसभा घेराव जाप की महिलाएं इसी हफ्ते करेगी।
मुजफ्फरपुर घटना को लेकर न्याय यात्रा करेंगे पप्पू यादव।
पप्पू यादव ने लालू परिवार को रावण विभीषण का परिवार बताया। राघोपुर हाजीपुर की जिसे जानकारी नही वो बिहार को क्या जानेगा। पूरा परिवार मिलकर लालू यादव को मारना चाहता है।
पेट वाला अंकल, मुछ वाला अंकल और पेट वाली आंटी कौन है, यही लड़की परोसती हैं।
राजेश कुमार के साथ हैप्पी कुमार की रिपोर्ट