सोना हुआ महंगा, मगर चांदी की चमक हुई फीकी,
आज बुधवार को सोने की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आज सोने के दाम ऊपर चढ़े हैं।
मगर सोने के उलट चांदी की कीमतों में गिरावट आई है। इससे पहले कल 31 अगस्त को सोने और चांदी दोनों की कीमतों में मामूली गिरावट आई थी। इस समय सोने का भाव 47000 रु के ऊपर बरकरार है। 24 कैरेट वाले सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 47239 रु से चढ़ कर 47287 रु पर पहुंच गया।
सुल्तानपुर से अत्रि कुमार पाठक की रिपोर्ट !