प्रकाशन विभाग निदेशालय (डीपीडी) ने नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार की किताबों को प्रदर्शित किया
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय का प्रकाशन विभाग निदेशालय (डीपीडी) आज से शुरू होने वाले नई दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में विभिन्न प्रकार की किताबों का प्रदर्शन कर रहा है।
प्रकाशन विभाग निदेशालय (डीपीडी) के स्टॉल का उद्घाटन सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अपर सचिव श्री अतुल तिवारी ने किया। इस स्टॉल पर महात्मा गांधी और अन्य राष्ट्रीय नेताओं की पुस्तकें, बच्चों के लिए पुस्तकें और कला, संस्कृति एवं कई अन्य विषयों पर भी पुस्तकें उपलब्ध हैं।
विभिन्न प्रकार की पुस्तकों पर आकर्षक छूट, यहां तक कि कुछ मामलों में 50 प्रतिशत से अधिक की छूट दी जा रही हैं।