नशा करने वाले लोगों के घर का हो जाता है विनाश :-महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय
~पूर्ण शराब बंदी को लेकर पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय पहुंचे जमुई
~नशा के खिलाफ लोगों को किया जागरुक
जमुई:-शहर स्थित अशोक नगर भवन में शराब बंदी को लेकर जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय उपस्थित रहे।जमुई पुलिस और जमुई की जनता की ओर से महानिदेशक गुप्तेश्वर पांडेय का भव्य तरीके से स्वागत किया गया।उसके बाद महानिदेशक ने लोगों को शराब से होने वाले नुकशान के बारे में बताया और साथ ही इसे दूर जाने की लोगों से अपील की।
वहीं प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस महानिदेशक गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि बिहार में पूर्ण शराब बंदी को लेकर यह जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।उन्होंने कहा कि नशा के सेवन करने से ही गलत काम होता है नशा करने वाले के घर का विनाश हो जाता है।यदि नशे का सेवन पूर्ण रूपेण बंद नहीं किया गया तो देश भी खतरे में पड़ सकता है।क्योंकि किसी देश की रक्षा यूवा पर ही निर्भर है।इसलिए हमें संकल्प लेनी चाहिए कि ना शराब पीयेगें ओर ना शराब पीने देंगे।
मौके पर मुंगेर प्रक्षेत्र के D.I.G जितेंद्र मिश्रा,पुलिस उपाधीक्षक रामपुकार सिंह,मुख्यालय पुलिस उपाधीक्षक,अनुमंडल पदाधिकारी,लाल बाबू यादव नयन कुमार,जमुई आदर्श थानाध्यक्ष संजय कुमार,खैरा थानाध्यक्ष दलजीत झा,आदि कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।