DElhi:निडानी खेल स्कूल की प्रिया ने विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल*
चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी है प्रिया* *हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता…
* *जुलाना(जींद) :* चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल निडानी की खिलाड़ी प्रिया ने हंगरी के बूडापेस्ट में चल रही विश्व कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल पर जीत लिया। 73 किलो भार वर्ग की होनहार खिलाड़ी प्रिया देश की उभरती युवा पहलवान है। प्रिया के कोच ने कहा कि अंशु मलिक के बाद अगले ओलिपिक में प्रिया भी देश का प्रतिनिधित्व करेगी। संस्था के संरक्षक प्रदेश के पूर्व डीजीपी डा. महेंद्र सिंह मलिक ने प्रिया को बधाई दी। संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक ने कहा कि साधारण किसान जयभगवान की बेटी पर आज पूरा देश को गर्व है। प्रिया 2019 में पुणे में खेलो इंडिया में गोल्ड मेडल, 2019 में दिल्ली में 17वीं स्कूल गेम्स में गोल्ड मेडल और 2020 में पटना में नेशनल कैडेट चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी है।
सुल्तानपुर से अत्रि कुमार पाठक की रिपोर्ट !