Delhi news : दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं।
राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी को मजबूती देने के लिए कई अथक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसके अनुरूप भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामबीर सिंह बिधूड़ी, मयूर विहार जिला अध्यक्ष विनोद बछेती, वरिष्ठ भाजपा नेता रामचरण गुजराती और अन्य भाजपा पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
जितेंद्र मयूर विहार जिला में एक जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता और व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में मयूर विहार फेज 1 इलाके में कई वर्षों से समय समय पर जनकल्याण कार्य को करते आ रहे है। पार्टी ने जितेंद्र पर भरोसा जताते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा और नीतियों से जुड़ा है।
आपको बताते चले कि सामाजिक कार्यकर्ता जितेंद्र का बीजेपी पार्टी में प्रवेश पार्टी के लिए बहुत बड़ी मजबूती बताई जा रही है।
इस कार्यक्रम के दौरान मयूर विहार जिला के कई इलाकों में हजारों लोगों के साथ ढोल नगाड़ों के बीच रैली भी निकाली गई, आइए देखते है उसकी कुछ झलकियां।