डकैतों से जल्द मिलेगी निजात :मनोज तिवारी डीआईजी
चित्रकूट- छोटे विवाद ही अक्सर बड़ा रूप ले लेते हैं। ऐसे में कई बार हालात भी बिगड़ जाते हैं, जिन्हें नियंत्रित करने में भी परेशानियां होतीं हैं। पुलिस लगातार अपना काम करती रहेगी और अपराधियों को उनकी अशल जगह पहुँचाने का काम करेगी।
कच्ची शराब बनाने जैसे कार्यों का खात्मा किया जाएगा। इस कारोबार में लिप्त लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। जघन्य अपराधों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए इन्हें रोका जा सकता है। डकैतों से भी जल्द निजात मिलेगी। यह बात चित्रकूट धाम परिछेत्र बाँदा के नवागंतुक पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ मनोज तिवारी ने मीडिया से रूबरू होते हुए कही। उन्होंने दस्यु समस्या के बारे में कहा कि वर्तमान समय मे बबुली कोल पुलिस की हिट लिस्ट में है उसके बारे में काफी पड़ताल कर ली गयी है जल्द ही इस डकैत से लोगों को निजात दिलाई जाएगी। इसके साथ ही अन्य डकैतों पर भी शिकंजा कसा जाएगा। एसटीएफ के वरिष्ठ पोलिस अधिछक रह चुके श्री तिवारी ने कहा कि जघन्य अपराध की पृष्टभूमि और वजह की जांच-पड़ताल करके प्रभावी कार्यवाही करने पर ऐसे अपराधों पर लगाम लगाई जा सकती है। छोटे अपराधों को जल्द निपटाना चाहिए क्योंकि यही बड़ा रूप ले लेते हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस को हर अपराध पर गंभीरता से कार्यवाही करनी होगी। एक सवाल के जवाब में डीआईजी मनोज तिवारी ने कहा कि गांव में शोशल मीडिया वॉलंटियर्स तैयार किये जाने की योजना है। इस वालंटियर्स से खुद डीआईजी और पुलिस अधिकारी जुड़े होंगे। वालंटियर्स से मिलने वाली सूचनाओं को गंभीरता से लिया जाएगा। डीआईजी ने यह भी कहा कि चौकीदारों व ग्राम प्रहरियों को और अधिक एक्टिव रखा जाएगा।