दर्दनाक हादसा : आजमगढ़ में गैस सिलेंडर फटने से 6 महिलाओ की मौत
यूपी के आजमगढ़ जिले से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां के एक गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर फट गया। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। सराय थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भोज के लिए खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लग गई। इस दौरान तेज धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। आग को बढ़ते देख घर में मौजूद लोग ने बगल के कमरे में छिप गए।
इस दौरान धुंए से पूरा कमरा भर गया, किसी तरीके से लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। यहां डॉक्टरो ने चार महिलाओं सहित दो बच्चियों को मृत घोषित कर दिया। एक किशोरी समेत दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हृदय विदारक घटना से गांव में कोहराम मचा हुआ है।