राजेंद्र नगर में गणेश महोत्सव के द्वितीय दिन हुए रंगारंग कार्यक्रम

बरेली(हर्ष सहानी, निर्भय सक्सेना): राजेन्द्र नगर में शील चौराहे पर गणेश महोत्सव आयोजन प्रबन्ध समिति (रजि) के द्वारा गणेश चतुर्थी के द्वितीय दिन गणपति पंडाल में पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार विधायक डॉ अरुण कुमार, पार्षद सतीश कातिब निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर पूजा में शामिल हुए।कार्यक्रम का संचालन सयोजक / अध्यक्ष अभय सिंह भटनागर ने किया।

विभिन्न सांस्कृतिक ग्रुपों द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संतोष गंगवार के द्वारा भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं वन्दना के साथ हुआ।

विभिन्न ग्रुपों के द्वारा आज भी सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी। लेजर लाईटों के द्वारा पंडाल का नजारा देखने वाला था। सात अलग अलग स्वरूपों में आये शंकर भगवान के द्वारा होली खेले गसाने में वाले गाने पर शमशान की राख से होली खेलने की प्रस्तुति सबसे आकर्षक रही, और साथ में महिषासुर मर्दानी की झांकी देखते ही बन रही थी।

गणपति महोत्सव 2021 के दूसरे दिन पर प्रख्यात गायक खुशबू-राधा (वृंदावन) के भजनों एवम देशभक्ति के गीतों पर लोग मंत्रमुग्ध होकर झूमें।

कार्यक्रम में वृंदावन से विख्यात भजन गयिका खुशबू राधा के द्वारा भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर सबको अपने निराले अन्दाज से सभी भक्तों को पंडाल में नाचने पर मजबूर कर दिया। उनके प्रसिद्ध गानो में मेरे गणपति जी खाटू वाले श्याम इत्यादि मुख्य भजन रहे।

उनकी मनमोहक प्रस्तुति और अनोखे अन्दाज ने पंडाल में भक्तों के मन में श्री कृष्ण भगवान की भक्ति में रंग दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन भगवान कृष्ण राधा के साथ फूलों की होली कार्यक्रम की चरम सीमा पर दर्शकों को बहुत लोग आ रही थी।

कार्यक्रम के अन्त में महाआरती सेवा समिति के द्वारा भक्तों के हाथों में 200 दिये लेकर भगवान श्री गणेश की महाआरती की गयी जो कि चारों ओर से लाइट बन्द कराकर लेजर लाइट रोशनी में नजारा अदभुत नजर आ रहा था।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने कहा की इस प्रकार का आयोजन राजेन्द्र नगर क्षेत्र में अपने आप में एक अनोखा कार्यक्रम है।

विधायक डॉक्टर अरुण कुमार ने बच्चों को पुरस्कार वितरण किए। कार्यक्रम को भव्य रूप देने में कमेटी के संयोजक/अध्यक्ष अभय भटनागर, सह सयोजक अमित सक्सेना, मोहित अरोरा, अतुल कपूर, गुलशन आनंद ,राजेन्द्र गुलाटी , अनुपम खंडेलवाल, गिरीश असनानी, अरुण अग्रवाल, सुरेंद्र बीनू सिन्हा, संजीव साहनी, सुशील मित्तल, पार्षद सतीश कातिब, निर्भय सक्सेना, सुरेन्द्र बीनू सिन्हा, डॉक्टर शुभम अग्रवाल, विकास नागपाल, सुनील गुप्ता बस वंश, लक्ष्य, गर्वित, आकाश आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: