चन्दा ना देने पर ग्रामीणों ने शव को दफनाने नही दिया,एक समुदाय के दो पक्षों का है मामला।
बरेली के थाना देवरनिया में चन्दा ना देने पर ग्रामीणों ने शव को दफनाने नही दिया।एक समुदाय के दो पक्षों का है मामला। एक्सीडेंट में हुई थी अधेड़ की मौत।पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश को परिजनों ने कब्रिस्तान में जाने वाले थे ।तभी कब्रिस्तान की कमेटी ने चन्दा ना देने पर दफनाने को मना कर दिया।
Vo दरअसल कल थाना देवरनिया के गनूनगला निवासी जहूर अहमद साइकिल से किसी शादी में खाना खाने के बाद घर वापस लौट रहे थे पीछे से बाइक ने टक्कर मार दी जिसमे जहूर की मौत हो गई थी।। आज पोस्टमार्टम के बाद म्रतक जहूरअहमद की लाश को दफनाने की तैयारी करने लगे तो कब्रिस्तान कमेटी वालो ने म्रतक के घरवालों से कहा कि तुम लोगो ने आज तक मस्जिद व कब्रिस्तान का चन्दा नही दिया है इस बजह से लाश को कब्रिस्तान में दफनाने नही दिया जाएगा। इसी दौरान बहस हो गयी जिसमें दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया। फिलहाल स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों पक्षों को समझाने में जुटी है ! खबर भेजे जाने तक दोनों पक्षों को मामले में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था।