संपादक गोपाल चन्द्र अग्रवाल से धोखाधड़ी करने वाले डॉक्टर दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गुजराल अपार्टमेंट के रहने वाले गोपाल चंद्र ने दर्ज कराया मामला, बरेली एडीजी का आदेश !
बरेली में बजरिया पूरनमल के रहने वाले हाल निवासी गुजराल अपार्टमेंट के रहने वाले गोपाल चंद्र अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने दो प्लॉट का सौदा मॉडल टाउन आनंद विहार के रहने वाले डॉक्टर विजय किशोर खेतान, उनकी पत्नी शालनी खेतान से किया था। यह तय हुआ था कि प्लॉट के बैनामे का खर्चा शालिनी खेतान को करना होगा। खर्च के बदले पुष्कर एनक्लेव स्टेडियम रोड के उनके 54 लाख रुपये के मकान का सौदा हो गया। गोपाल चंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी ने खेतान परिवार (शालिनी खेतान+अर्जुन खेतान, विजय किशोर खेतान + वरुण खेतान ) को दोनों प्लाटों का बैनामा करवा दिया।
मकान की रजिस्ट्री कराने के नाम पर डॉक्टर दंपति और उनके बेटों ने 28 लाख 99 हजार रुपये हड़प लिए। एडीजी के आदेश पर थाना बारादरी में डॉक्टर दंपति और उनके बेटों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि बेचने के बाद दोबारा उन्होंने मकान के ताले तोड़कर कब्जा कर लिया। कीमती सामान गायब कर दिया।
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
![]()
बैनामा स्टांप में 27 लाख खर्च किये। बतौर एडवांस 27 लाख उनको दे दिये। शालिनी खेतान उनके पति विजय किशोर खेतान ने वादा किया कि वह 27 लाख और लेने के बाद पुष्कर एनक्लेव वाले मकान की रजिस्ट्री करवा देंगे। इसके बाद गोपाल चंद्र अग्रवाल ने बैनामा अपने हक में कराने के लिए 27 लाख रुपये और 199000 स्टांप खर्चा लगाया। 28.99 लाख एडवांस लेने के बाद भी मकान का बैनामा नहीं कराया। 26 नवंबर 2020 को शालिनी खेतान ने अनीता भावनानी पत्नी मुरलीधर छाबड़िया निवासी एकता नगर बरेली को मकान बिक्री कर दिया। 3 फरवरी 2020 को पुष्कर एनक्लेव के मकान का ताला तोड़कर सामान गायब कर दिये।
पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो एडीजी के पास पहुंचे। एडीजी राजकुमार के आदेश पर थाना बारादरी में डॉक्टर विजय किशोर खेतान, उनकी पत्नी शालिनी खेतान, बेटे अर्जुन खेतान और वरुण के खिलाफ रुपये हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
दीपक त्रिपाठी , आल राइट्स मैगज़ीन