ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ जेल से रिहा होने के बाद पहली बार पार्टी कार्यालय पर पहुंचे सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव का हुआ स्वागत

1 जुलाई को धूमधाम से मनाया जाएगा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव जेल से रिहा होने के बाद पहली बार 30 जून 2021 को जिला मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय पर पहुंचे। यहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने 1 जुलाई को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाए जाने की बात कही। इस पर सभी पदाधिकारियों ने सहमति जताई।


इस मौके पर पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमोद मौर्य, जिला पंचायत सदस्य विजय यादव, जिला महासचिव अब्दुल जिलानी, मीडिया प्रभारी मनीष पाल, राहुल यादव समेत पार्टी के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव ने अपने संक्षिप्त संबोधन में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अभी से पूरी तरह से जुट जाना है। आपसी मतभेद को भुलाकर पार्टी के लिए सभी को काम करना है।
उन्होंने कहा कि जल्द ही वह जिले के सभी क्षेत्रों में दौरा करके कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और उनका उत्साह बढ़ाएंगे। बता दें मारपीट के एक मामले में सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पिछले 9 महीने से अधिक समय से जेल में बंद थे। हाल ही में उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिलने के बाद राहत मिली है और वह जेल से छूट कर बाहर आए हैं।

 

 

प्रतापगढ़ से आदर्श उपाध्याय (अत्रि कुमार पाठक ) की रिपोर्ट !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: