आदमी पार्टी के मंडल अधिकारियों ने जलाया भाजपा का झूठा घोषणा पत्र

रविवार, पूर्ण राज्य आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए आम आदमी पार्टी के सभी मंडल पदाधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र में लगभग 3000 जगहों पर भाजपा का 2014 का घोषणा पत्र जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया।

जैसा की ज्ञात है, आम आदमी पार्टी ने पूरी दिल्ली में, दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने हेतु आंदोलन की शुरुआत की हुई है। इस आंदोलन के तहत सर्वप्रथम पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं अन्य वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा के झूठे घोषणा पत्र को जला कर इस आंदोलन का आह्वान किया था।

पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने प्रेस वार्ता के माध्यम से भी आंदोलन की रणनीतियों के बारे में मीडिया के माध्यम से जनता को अवगत कराया था। पार्टी के द्वारा तय की गई रणनीतियों के तहत दिल्ली की 70 विधानसभाओं में भाजपा का 2014 लोकसभा का झूठा घोषणा पत्र जलाया गया था। उसके बाद पार्टी ने दिल्ली के सभी 272 वार्डों में वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा के घोषणा पत्र जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया था।

आंदोलन की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए आज 24 मार्च रविवार के दिन आम आदमी पार्टी के सभी मंडल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में भाजपा के 2014 के लोकसभा चुनाव के झूठे घोषणा पत्र को जलाने के कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान मंडल पदाधिकारियों के साथ साथ बूथ पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

सभी जगहों पर भाजपा के झूठे घोषणा पत्र को जलाया गया, और जनता को भाजपा के दोहरे चरित्र के बारे में बताया गया कि किस प्रकार से भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव के समय दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने का वादा किया था। जीतने के बाद भाजपा के सातों सांसदों में से एक ने भी, 5 साल के अंदर, सदन में एक बार भी दिल्ली के लिए पूर्ण राज्य की मांग नहीं की और दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात करने का काम किया।

प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने कहा कि अभी तक की रणनीतियों के तहत सभी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इसके बाद जो भी आंदोलन को आगे बढ़ाने की दिशा में, अगले चरण की रणनीतियां होंगी, पार्टी श्रंखला वाइज़ उन सभी नीतियों के तहत तय नीतियों का क्रियान्वयन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

%d bloggers like this: