Bihar News : खाटू श्याम मंदिर में 23 फरवरी से आरंभ होने वाले श्री श्री 1008 श्री महारूद्र महायज्ञ में सवा लाख रुद्राक्ष से बन रहा है शिवलिंग।
समस्तीपुर:- जिले के नगर थाना क्षेत्र के खाटू श्याम बिहारी मंदिर के तत्वावधान में 23 फरवरी से आरंभ होने वाले श्री श्री 1008 श्री महारूद्र महायज्ञ की तैयारी जोरों पर चल रही है।
बतादे की गोला रोड बाइपास स्थित चौधरी घाट पर होने वाले इस महायज्ञ की विशेषता यह है कि सवा लाख रूद्राक्ष से शिवलिंग का निर्माण किया जा रहा है। इसकी ऊंचाई 21 फीट की होगी, वहीं गोलाई 8 फीट की होगी। श्रद्धालु सीढ़ी के सहारे इस पर चढ़कर जलाभिषेक कर सकेंगे। वहीँ यज्ञ के आचार्य पंडित ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि 4 मार्च तक चलने वाले इस यज्ञ में 11 अलग-अलग वस्तुओं से इनका अभिषेक किया जाएगा। करीब चार एकड़ में फैले इस यज्ञ परिसर में 10-11 लाख आहुति दी जाएगी। जिसमे 35 ब्राह्माण लगातार इस महायज्ञ में मंत्रोच्चारण करते रहेंगे। इसकी शुरुआत 23 फरवरी से कलश यात्रा के साथ होगी। इसमें 1008 महिलाएं कलश लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंचेंगी। इस महायज्ञ की सफलता के लिए चंद्रदेव मोर, मंटू बंसल, श्याम सराफ, निर्मल केडिया, सुनील अग्रवाल इत्यादि लोगो काफी सक्रिय हैं। इसके अलावा सभी दिन संतों के प्रवचन भी होंगे साथ ही भक्तिमय सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा।